Connect with us

BIHAR

बिहार राज्य में एक और नेशनल हाईवे का किया जाएगा निर्माण, मोहनियां–चौसा NH के निर्माण को हरी झंडी

Published

on

WhatsApp

बिहार के परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नए–नए योजना पर कार्य किया जा रहा है। शाहाबाद के लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा नई योजना बनाई गई है। एनएच–319 ए के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मोहनिया–चौसा सड़क के निर्माण को लेकर भी मंजूरी मिल गई है। इस सड़क को लंबाई 45 किमी होगी। इस बात की जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के द्वारा दी गई है।

सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आवश्यक लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी किया गया है। इस सड़क के निर्माण के लिए 222.72 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एनएच–2 और एनएच–30 के मोहनिया के पास जंक्शन से यह सड़क निकलेगी। इसके शुरू में लगभग 3 किमी लंबी मोहनियां बाइपास का निर्माण किया जाएगा। इसके पश्चात मोहनियां- रामगढ़-चौसा सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

बक्सर–मोहनिया–चौसा मार्ग का चौसा से बक्सर रोड को फोरलेन के रूप में किया जाएगा। इस बात की जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी है। इस सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी दे गई है। इसके लिए नितिन नवीन द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस एनएच के निर्माण से बक्सर, कैमूर और सासाराम जिले को काफी लाभ होगा।