Connect with us

BIHAR

बिहार राज्य के भभुआ और चांद में निर्माण होगा बाईपास रोड, कम समय में पहुंच सकेंगे उत्तर प्रदेश

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य के कैमूर के भभुआ और चांद में दो बाईपास सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी राशि भी स्वीकृत हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने इसकी जानकारी दी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा कि कैमूर जिला में NH-219 के भभुआ और चांद बाईपास के निर्माण और मौजूदा सड़क को टू-लेन करने के लिए 179.86 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क की कुल लंबाई 16 किमी की होगी। इस बाईपास सड़क के माध्यम से कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ, चैनपुर और चांद प्रखंड को उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से जोड़ा जाएगा और यहां एनएच–2 में जाकर यह सड़क मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि इस परियोजना से भभुआ और चांद में जो जाम लग जाया करता था, उस जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मोहनिया स्थित एनएच-2 से भभुआ आने वाली एनएच–219 सड़क भभुआ, चैनपुर, और चांद होते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली में एनएच-2 में जाकर मिलती है।

बताया जा रहा है कि भभुआ व चांद में दो बाइपास सड़कों के निर्माण से यहां के लोगों को जाम से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। भभुआ में बड़े वाहनों की एंट्री की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। आम लोगों को जाम लगने की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बता दें कि  चांद-चौनपुर सड़क उत्तर प्रदेश को जोड़ती है और बिहार की बड़ी आबादी इस सड़क से सफर करती है।  ऐसे में चांद बाजार में वाहनों के प्रवेश करने के कारण जाम का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन इस बाइपास सड़क के निर्माण हो जाने के बाद लोगों को जाम की समस्या से आजादी मिलेगी।