Connect with us

BIHAR

बिहार: मैडम ट्यूसैड की तर्ज पर खुलेगा पटना में वैक्स म्यूजियम, कुछ महान शख्सियत के होंगे स्टैच्यू

Published

on

WhatsApp

विश्व भर में मौजूद प्रतिष्ठित और मशहूर शख्सियत के वैक्स के स्टेच्यू के लिए मैडम ट्यूसैड म्यूजियम काफी प्रसिद्ध है। मैडम ट्यूसैड म्यूजियम की तर्ज पर पटना में एक म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। पटना में न्यू पुलिस लाइन का नजदीक बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। इसी महीने ही कुछ शेष बचे कार्य को पूरा कर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस म्यूजियम में वैक्स के स्टैचू देखने को मिलेंगे।

बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स में बिहार के कुछ महान और प्रतिष्ठित शख्स के मोम की सहायता से बनाए गए स्टेचू लगे होंगे। बिहार का काफी समृद्ध इतिहास रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि काफी लोग इस म्यूजियम के प्रति अपनी रुचि दिखाते नजर आयेंगे। अंबुजा नियोतिया मॉल में इस म्यूजियम क्यू निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महीने में ही अंबुजा नियोतिया मॉल का उद्घाटन किया जाएगा। मॉल के उद्घाटन के साथ ही इस म्यूजियम का भी उद्घाटन किया जाएगा।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 16 मई के दिन अंबुजा नियोतिया मॉल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स के उद्घाटन के बाद लोग वैक्स स्टेचू के साथ अपनी फोटो ले सकेंगे।