Connect with us

BIHAR

बिहार में 8733 करोड़ रुपए की लागत से दस सड़क परियोजना पर कार्य जारी, गडकरी का सुशील मोदी को जवाब

Published

on

WhatsApp

बिहार में 8 हजार 733 करोड़ रुपए की लागत से दस सड़क परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसके निर्माण कार्य को वर्ष 2022–23 में पूर्ण कर दिया जाएगा। दरअसल बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से एक सवाल पूछा गया। इसके उत्तर में उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8733.70 करोड़ रुपए के 10 सड़क परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। शुरुआत में इन परियोजनाओं की लागत 7319.17 करोड़ रूपए थी। परंतु विभिन्न कारणों की वजह से इसमें देरी हुई है और फलस्वरूप इसकी लागत में 1414.53 की वृद्धि हो गई।

इस वर्ष विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएगा जिसमें भोजपुर–बक्सर एनएच–84 भी शामिल है। शुरुआत में इस परियोजना की लागत 880.62 करोड़ रूपए थी जिसमें वृद्धि होने के पश्चात यह 1722.37 करोड़ रूपए हो गया है। इस बात की जानकारी सुशील मोदी द्वारा अपने ट्विटर के माध्यम से दी गई है। इसके कार्य को वर्ष 2022 के दिसंबर महीने तक पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही कोईलवर-भोजपुर सेक्शन की लागत 1069.59 करोड़ में भी वृद्धि होकर यह 1657.20 करोड़ हो गई है। इस परियोजना को वर्ष 2022 के सितंबर महीने तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा इस वर्ष अन्य प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा जिसमें सीतामढ़ी–खगड़िया, सीतामढ़ी–जयनगर– नरहिया, गया–दाउदनगर, किशनगंज फ्लाईओवर, फारबिसगंज–जोगबनी, पिपराकोठी–मोतिहारी-रक्सौल शामिल है।

बिहार की 5 हजार 618 कार्यशील पैक्सों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ने इस बात की जानकारी दी। इन सभी पैक्सों में से प्रति पैक्स 3 लाख 91 हजार खर्च किए जाएंगे। इस कुल खर्च में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सरकार की और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकार की होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रति 200 पैक्स पर सहयोग केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह वर्ष 2027 तक पैक्स को हार्डवेयर सहयोग, अनुरक्षण, प्रशिक्षण और हैंड होल्डिंग प्रदान करेगा।