Connect with us

BIHAR

बिहार में 2.40 लाख किसानों के खातों में भेजे जाएंगे रूपए, जानें पूरी ख़बर

Published

on

WhatsApp

सरकार द्वारा बिहार के किसानों के लिए एक नई सौगात दी गई है। काफी जल्द ही फसल सहायता के पात्र लगभग 2.40 लाख किसानों को खरीफ की राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं खबर के अनुसार पात्र एक लाख किसानों को पूर्व ही सहायता राशि दे दी गई है और शेष बचे किसानों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बिहार सरकार के द्वारा 2.40 लाख किसानों के खातों में जल्द ही 145 करोड़ रूपए भेजे जाएंगे।

चार वर्ष पूर्व ही बिहार सरकार द्वारा अपनी एक अलग फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत विगत खरीफ मौसम में 15.66 लाख से अधिक किसानों द्वारा फसल का निबंधन कराया गया था। इसके पश्चात फसल कटनी रिपोर्ट से तुलना किया गया जिसमें से करीब 3.40 लाख किसानों को पात्र प्राप्त किया गया। सरकार द्वारा इनमें से एक लाख से अधिक किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

सरकार द्वारा इन किसानों को सहायता राशि के रूप में कुल 145 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। हालांकि फंड के अभाव की वजह से शेष बचे किसानों को राशि की प्राप्त नहीं हो पाया है। अब सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली सहायता राशि की व्यवस्था की जा चुकी है। काफी जल्द ही शेष बचे किसानों के खाते में सहायता राशि को भेज दिया जाएगा।

फसल कटनी रिपोर्ट के आधार पर योजना में सात वर्षों के औसतन उत्पादन के 70 प्रतिशत को आधार मानकर फसल उत्पादन की गणना की जाती है। इस मानक से एक प्रतिशत का भी कम उत्पादन होने पर किसानों को सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि की सहायता राशि दी जाती है।