Connect with us

BIHAR

बिहार में 10 हजार सरकारी नौकरियों के लिए 16 नवंबर तक आवेदन जारी, ये रहा अप्लाई लिंक

Published

on

WhatsApp

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 21 अक्टूबर से बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10 हजार 101 पदों पर भर्ती अधिसूचना संख्या 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इनमें से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद मौजूद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 16 नवंबर 2022 तक समय निर्धारित किया गया है।

बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत संविदा के आधार पर विज्ञापित 10 हजार के अधिक पदों के लिए भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया से चयनति उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद प्रति महीने निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए मानदेय 59 हजार रुपये, कानूनगो के लिए 36 हजार रुपए, अमीन के लिए 31 हजार रुपए और लिपिक के लिए 25 हजार रुपये है।

बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार एएससओ के लिए सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक और दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। कानूनगो तथा अमीन के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है। परंतु कानूनगों के लिए दो वर्ष का अनुभव भी चाहिए। वहीं क्लर्क पदों के लिए स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एएसओ के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, कानूनगो और अमीन के लिए 18 से 37 वर्ष और क्लर्क के लिए 21 से 40 वर्ष है। इसमें 1 जनवरी 2022 से आयु की गणना की जायेगी।