Connect with us

BIHAR

बिहार में स्टेट हाईवे पर 15 रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण, जाने कब से होगा काम शुरू

Published

on

WhatsApp

बिहार के अलग–अलग शहरों में 15 नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई। 700 करोड़ रुपए की लागत से इन 15 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। विभाग को सीआरएम की नई योजना के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व केवल नेशनल हाईवे पर ही विभाग की ओर से आरओबी के निर्माण के लिए मंजूरी दी जाती थी।

इसके अलावा बिहार में 17 अन्य आरओबी का निर्माण किया जाएगा जिसपर 1200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिहार की सड़कों के लिए कुल तीन लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं एक लाख करोड़ रुपए की लागत से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है। साथ ही 50 हजार करोड़ की लागत से 1800 किमी रिंग रोड का निर्माण जारी है।

बिहार 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से कार्यरत सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2022–23 मे पूर्ण कर दिया जाएगा। वहीं 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से गंगा और सोन नदी पर 17 ब्रिज का निर्माण जारी है। फिलहाल मोदी सरकार के आठ वर्षों में ही बिहार की बड़ी नदियों पर कई ब्रिज का निर्माण किया गया है।

बक्सर से वाराणसी फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा जिसपर कुल 3200 करोड़ रुपए खर्च किया जाएंगे। इसके निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा चुका है लेकिन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का कार्य अभी भी जारी है। वहीं 4500 करोड़ रुपए की लगात से पटना से शिवाला होकर बिहटा तक
एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी कुल लंबाई साढ़े 23 किमी है। इसके अलावा पटना से सासाराम तक नई सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसपर 2200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोन नदी में इसी सड़क पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा।