Connect with us

BIHAR

बिहार में ‘ला–नीना’ की वजह से और बढ़ेगी कनकनी, ठंड बढ़ने के साथ बारिश होने के संभावना

Published

on

WhatsApp

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में जनवरी महीने में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने से आसार हैं। साथ ही तापमान में भी कमी रहेगी, जिसकी वजह से काफी ठंड रहेगी। इसकी वजह ‘ला नीना’ का असर है।

ला नीना की वजह से बढ़ी काफी ठंड

आईएमडी,पटना ने बताया कि ला नीना की वजह से बिहार सहित पूरे उत्तरी भारत में काफी ठंड रहेगी। यहां तक कि फरवरी और मार्च महीने में भी ठंड हो सकती है।
ला नीना प्रशांत महासागर की एक मौसमी दशा है जिसकी वजह से समुद्र सतह का तापमान काफी कम हो जाता है जिससे अधिक ठंड और बारिश के आसार बढ़ जाते हैं।

बिहार में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

फिलहाल आने वाले 48 घंटे में कोहरा और काफी ठंड देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तरी–पश्चिमी हवा के कारण कनकनी रहेगी। गुरुवार को पूर्वी बिहार में विशेष रूप से
कोहरा देखने मिला।

छपरा सबसे अधिक ठंड वाला शहर रहा

तापमान के काफी गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। वहीं छपरा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया जिसकी वजह से गुरुवार को छपरा में काफी ठंड रही।

बिहार में भागलपुर, पटना के साथ अन्य जिलों का तापमान

अन्य जगहों के साथ–साथ पटना में भी ठंड काफी हद तक बढ़ गई है। छपरा में 8.6 डिग्री तो वहीं पटना में 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान तर्ज किया गया है। इसी प्रकार भागलपुर में 21 डिग्री, गया में 20.5 डिग्री और साथ ही पूर्णिया में 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।