Connect with us

EDUCATION

बिहार में लाइब्रेरियनों की नियुक्ति के लिए नयी नियमावली तैयार, भर्ती के लिए जल्द होगा पात्रता परीक्षा।

Published

on

WhatsApp

बिहार के प्लस टू स्कूलों में पुस्तकालय के अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्रता परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र ही इस संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकालय के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नए नियमावली को तैयार कर लिया गया है। विभाग की ओर से सभी जिलों से रिक्तियों की जानकारी की मांग की जा रही है। वहीं बिहार में एक दशक से लाइब्रेरियन की नियुक्ति नहीं हुई है।

बिहार में पूर्व से लाइब्रेरियन के सृजित पदों की संख्या 893 है। विगत कुछ समय में तीन हजार से अधिक मध्य विद्यालयों को प्लस टू विद्यालयों के रूप में उत्क्रमित किया गया है। इसके लिए और पद के सृजन पर विचार जारी है। फिलहाल बिहार के अधिकतर प्लस टू विद्यालयों में पुस्तकालयों का प्रभार गैर प्रशिक्षित लोगों को दिया गया है। इसके अलावा लैब की तरह स्कूलों के पुस्तकालयों की स्थिति भी खराब है।

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना ने बिहार अग्निशमन सेवा में फायरमैन के 2380 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम को सोमवार के दिन प्रकाशित कर दिया गया। इसमें 11 हजार 901 परीक्षार्थी सफल हुए हैं जिसमें से महिलाओं को संख्या 4 हजार 465 व पुरुष की संख्या 7 हजार 436 है।
ये परीक्षार्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे जिसका आयोजन नवंबर महीने में किया जाएगा। लिखित परीक्षा का रिजल्ट पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

22 फरवरी 2021 को 2 हजार 380 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके पश्चात इस वर्ष 27 मार्च ओर 28 मार्च को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें 6.89 लाख आवेदकों में से चार लाख 97 हजार 72 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 327 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किये गये थे और चार लाख 96 हजार 745 अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।