Connect with us

BIHAR

बिहार में बढ़ती गर्मी की वजह से पटना के स्कूलों के समय–सारणी में फिर बदलाव, जाने कितने बजे से चलेगा स्कूल

Published

on

WhatsApp

पटना: बिहार के तापमान में लगातार वृद्धि की वजह से गर्मी काफी अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बिहार में लू के आसार बने रहेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूलों में पढ़ाई के लिए समय–सारणी में फिर से कुछ परिवर्तन किए गए हैं। डीएम द्वारा जारी नए आदेश में पटना के सभी निजी और सरसरी स्कूलों में 10 बजकर 45 मिनट तक ही पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही सभी एसडीओ, बीडीओ और थाना अध्यक्षों को कहा गया कि 10 बजकर 45 मिनट के बाद स्कूलों में पढ़ाई बंद हो इसका ध्यान रखा जाए। इसको लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी अधिकारी नजर बनाए रहेंगे और इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

बिहार में बढ़ती तापमान और दोपहर के समय अधिक गर्मी की वजह से इसका बुरा प्रभाव छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा आईपीसी 1973 के धारा 144 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार प्री स्कूलों के साथ ही सीनियर क्लास और आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक ही खोलने की इजाजत है। वहीं यही समय तक ही पढ़ाई का कार्य संचालित होगा।

वहीं आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा चेतावनी के रूप में दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य को सही रखने की कोशिश है। जानकारी के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि होने के साथ ही काफी अधिक गर्मी की वजह से पटना जिला प्रशासन द्वारा तीन बार स्कूलों के समय–सारणी में बदलाव किया गया है। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे के आस–पास स्कूलों में शिक्षण कार्य को संचालित करने का आदेश था।