Connect with us

BIHAR

बिहार में फिर पश्चिमी वायु से बारिश के आसार, अलग-अलग हिस्सों में रहेगा घना कोहरा

Published

on

WhatsApp

राजधानी पटना सहित राज्य भर में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क की स्थिति बनी रही । राज्य का सबसे अधिक न्यूनतम टेंप्रेचर अररिया में 6.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पांच जिलों में मिनिमम टेंप्रेचर 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, पूर्णिया का 8.5 डिग्री, दरभंगा का 8.8 डिग्री, बाल्मीकि नगर का 9 डिग्री और छपरा का 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली इनफॉर्मेशन के मुताबिक़ अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। मौसमीय विश्लेषण से जानकारी मिली है कि समुद्र तल के सतह से 1.5 किमी तक शुष्क पश्चिमी वायु का प्रभाव बना रहेगा। इस वायु के रफ़्तार के परिणाम अगले 48 घंटे तक मौसम में शुष्क रहने की स्थिति बन रही है।

राज्य भर के न्यूनतम टेंप्रेट में कोई ज्यादा गिरावट नहीं होगी। पश्चिमी वेयुओ के प्रभाव के परिणाम पश्चिमी बिहार और बिहार के भिन्न भिन्न इलाकों में मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होने की संभवत स्तिथि जताई जा रही है। बिहार के पश्चिमी जगहों में सुबह के वक्त घना और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

मंगलवार की सुबह भी पटना के अलावा रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाए रहने की स्थिति बनी हुई हैं। इस वजह से गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक लगी रही। गाड़ियां धीरे-धीरे चलीं तो सूबे में ठंडी वायु से शीतलहर की संभावना बनी रही।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली इनफॉर्मेशन के मुताबिक़ तीन दिन के बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते नमी युक्त वायुओ के प्रवाह की स्थिति बन रही है। नमी युक्त वायु से राज्य के टेंप्रेचर में गिरावट के सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों में भारी वर्षा का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।