Connect with us

BIHAR

बिहार में 5 KM की प्रथम सुरंग वाली फोरलेन का होगा निर्माण, लोगों को मिलेगा अनोखा अनुभव

Published

on

WhatsApp

राष्ट्रीय राजमार्ग–2 के समानांतर वाराणसी–कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बिहार वाले एलायनमेंट में पांच किमी सुरंग वाली सड़क का निर्माण किया जाना है। खबर के अनुसार यह बिहार की प्रथम सुरंग वाली फोरलेन सड़क होगी। इसके लिए फिलहाल अनापत्ति पत्र को लेकर इंतजार किया जा रहा है। बिहार के कैमूर जिले में इस सुरंग वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह हिस्सा कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी का है। सुरंग वाली सड़क के लिए 6 किमी का हिस्सा लिया गया है। परंतु यह फोरलेन सड़क 4.75 किमी में प्रस्तावित है। इस सड़क के निर्माण के लिए संबंधित मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना बाकी है। इसके पश्चात यह डीपीआर का हिस्सा बनेगी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 16 हजार 142 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस बजट में से सुरंग के निर्माण पर 1 हजार 037 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना में 744 हेक्टेयर का जमीन वन क्षेत्र में स्थित है। इसमें से 124 किमी सड़क वन क्षेत्र का भाग है। वहीं 27 बड़े पुल और साथ ही 8 रेल ओवरब्रिज इस एक्सप्रेसवे के एलायनमेंट का हिस्सा हैैं।

इस एक्सप्रेसवे का 22 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। वहीं इस एक्सप्रेसवे का 52 किमी का हिस्सा बिहार के कैमूर जिले में, 36.5 किमी का हिस्सा औरंगाबाद में और 32.9 किमी का हिस्सा गया जिले में है। इस परियोजना के लिए बिहार राज्य में कुल 1 हजार 757 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करने की जरूरत है। इसमें से 78 किमी का हिस्सा वन क्षेत्र का है। ऐसा अनुमान है कि बिहार में इस परियोजना को सफल करने के लिए भूमि अधिग्रहण पर 1 हजार 925 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।