Connect with us

BIHAR

बिहार में दूसरे दिन भी गिरा पारा, पछुवा हवा ने बढ़ाई कनकनी

Published

on

WhatsApp

बिहार में  लगातार पछुआ हवाओं के प्रवाह से बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 10 से 12 ऐसे शहर है जिनका न्यूनतमतापमान 10° से भी नीचे आगया है साथ ही राज्य के कई ऐसे जिले है जिनका रात का तापमान सामान्यतापमान से भी नीचे आगया है। बिहार में सुबह-शाम का तापमान घटने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे ट्रेनें काफी लेट होने लगी हैं और पटना आने वाले विमान पिछले कई दिनों से लगातार काफी देरी से आ-जा रहे हैं। इससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। कल सोमवार को पटना से आने जाने वाले  एक दर्जन विमान काफी देर से आए-गए। इससे राज्यभर के लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है।

बिहार में अभी दिन में भी बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना काफी मुश्किल है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में कमी आने के कोई आसार फिलहाल नहीं हैं। ठंड की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। पूरे बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। 

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि, सूबे में पछुआ हवा का प्रभाव जारी है। पिछले 24 घंटों में पटना सहित अधिकांश जिलों का पारा एक से दो डिग्री तक गिरा है। बिहार में दूसरे दिन पूसा सबसे ठंडा रहा और यहां न्यूनतम तापमान मात्र सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों में यहां दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पटना का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे आ गया है आज का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां न्यूनतम तापमान में आई कमी

रविवार की तुलना में राज्य में न्यूनतम तापमान और नीचे आया है। इनमें फारबिसगंज में 2°, बांका में 1.6°, जमुई में 1.1° सेल्सियस, नवादा में 1.1°, पटना में 0.6°, सारण में 1.1°, गोपालगंज में 2.1° , पश्चिमी चंपारण में 1.8°, वाल्मिकीनगर 0.8°, मुजफ्फरपुर में 1°, दरभंगा में में 0.6°  और भागलपुर में 0 .4° सेल्सियस पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

इन शहरों में  10 डिग्री से नीचे रहा तापमान

बांका में 9.6°, पूसा 7°, पटना 9.4°, गोपालगंज 7.8°, पश्चिमी चंपारण 9.2°, सीवान में 9°, सीतामढ़ी में 8°, बेगूसराय में 9.4°, नालंदा में 9.4°, औरंगाबाद 9.3°,  गया में 8.4° न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जब कि अधिकतम तापमान 24° से 26° डिग्री के बीच रहा।