Connect with us

BIHAR

बिहार में ठंड से कोई राहत नहीं, अभी और ठंड बढ़ने की उम्मीद। जानिए मौसम विभाग की जानकारी

Published

on

WhatsApp

पिछले साल की तरह इस साल भी काफी ठंड बढ़ी हुई है। मकर संक्रांति के बाद भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार 17 जनवरी की सुबह भी धूप नहीं उगा। बिहार के अन्य हिस्सों में भी यही हाल देखने को मिला।

बिहार के पूर्वी इलाके को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों में रविवार से ही मौसम में बदलाव होने लगा था और कनकनी बढ़ गई। कनकनी की वजह से तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय के इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पछुआ हवा की वजह से एक बार फिर बिहार में ठंड बढ़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रात में अधिक ठंड महसूस किया जाएगा।

मौसम विभाग ने दी कुछ जानकारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की अधिकारी कामिनी कुमारी ने बताया कि गोपालगंज सबसे ठंड वाला शहर रहा जहां का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बिहार में पछुआ हवा की वजह से आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आशा है कि अगले दो से तीन दिन तक सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिले।

बिहार में अभी बारिश के कोई आसार नहीं

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 जनवरी तक बारिश होने के कोई आसार नहीं है। लेकिन दो से तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। रात में अधिक ठंड महसूस होगी। वहीं 21 जनवरी को तापमान में वृद्धि होगी और ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।