Connect with us

BIHAR

बिहार में खनन कर निकाले जाएंगे सोना, निकल, क्रोमियम, खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Published

on

WhatsApp

बिहार सरकार द्वारा जल्द ही सोने के साथ क्रोमियम–पोटैशियम के खनिज ब्लॉकों के खनन की शुरुआत की जाएगी। खनन की प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दिन खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम द्वारा दी गई है।

मंत्री ने जानकारी दी कि औरंगाबाद, जमुई और नवादा के साथ अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर निकल, पोटाश, क्रोमियम और सोने के भंडार प्राप्त हुए हैं। इसके लिए खनन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। वहीं 3 ब्लॉक पोटाश और एक ब्लॉक क्रोमियम निकल प्राप्त किया गया है। वहीं जमुई के सोनो प्रखंड में सोना, औरंगाबाद में क्रोमियम के भंडार मिले हैं।

विगत दिनों केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा बिहार को चार खनिज ब्लॉक सौंपी गई है जिसमें क्रोमियम और पोटैशियम शामिल है। यह सासाराम, रोहतास, गया और औरंगाबाद में स्थित है। केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को खनिज सर्वे के दस्तावेज सौंपी गई थी। तब केन्द्र द्वारा 14 राज्यों को विभिन्न खनिजों के 100 ब्लॉक सौंपकर उनसे इनकी जल्द से जल्द नीलामी कराने का आग्रह किया गया था।

इसमें से बिहार को तीन पोटैशियम और एक क्रोमियम के ब्लॉक प्राप्त हुए हैं जिसमें सासाराम-रोहतास में 10 वर्ग किमी का नड़वाडीह ब्लॉक, आठ वर्ग किलोमीटर में टीपा खनिज ब्लॉक और शाहपुर में सात वर्ग किलोमीटर का ब्लॉक शामिल है। ये तीनों ब्लॉक पोटौशियम के हैं। इसके अतिरिक्त औरंगाबाद-गया में क्रोमियम के ब्लॉक हैं जो कि आठ वर्ग किमी में फैला है। क्रोमियम का इस्तेमाल एविएशन और मोबाइल में किया जाता है। इससे बिहार को काफी फायदा होगा।

इन ब्लॉकों के संबंध में मंत्री ने कुछ निर्देश दिए हैं। इसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन ब्लॉक से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तार से अध्ययन कर जल्द ही नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की जाए। बिहार को अवश्य ही इसका लाभ प्राप्त होगा। मार्च महीने में माइन्स एंड मिनरल एक्ट में संशोधन किए गए जिसके पश्चात शुरुआती सर्वेक्षण स्तर पर खनिज ब्लॉक की नीलामी की अनुमति प्राप्त होने का यह प्रथम अवसर था। फिलहाल तक खनन सर्वेक्षण के चार स्तरों में से जी-4 स्तर का सर्वेक्षण केवल सरकारी एजेंसियां या पीएसयू द्वारा ही किया जा सकता था।

क्रोमियम सिल्वर-सफेद रंग की एक धातु है जिसमें हल्के नीले रंग की झलक मौजूद होती है। यह कठोर और जंक रोधी धातु है। इसका उपयोग स्टील को कठोर करने, स्टेनलेस स्टी के निर्माण, कवच, बॉल-बेयरिंग, तिजोरी, कटिंग टूल्स जैसे चीजों में किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल एविएश और मोबाइल बनाने में भी होता है।

निकल एक श्वेत-चांदी रंग की धातु है जिससे हल्की सुनहरी आभा निकलती है। निकल जंगरोधी होता है। लोहे और अन्य धातु को जंग से संरक्षित करने हेतु उन पर निकल की परत चढ़ाई जाती है। चुम्बक उद्योग और स्टील को जंगरोधी बनाने में भी यह काम आता है।