Connect with us

BIHAR

बिहार में किया जाएगा सुशांत सिंह में नाम पर फिल्म सिटी का निर्माण, राजगीर के नीमा में ली गई जमीन

Published

on

WhatsApp

बिहार के राजगीर में नीमा गांव में फिल्म सिटी बनाने को लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। एक और बार फिल्म सिटी का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाएगा। वहीं सरकार द्वारा 20 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी बनाने का प्रयास है। फिलहाल बिहार में नई फिल्म नीति नहीं बनाई गई है। नीमा में फिल्म सिटी के निर्माण से पूर्व इसके संबंध में पॉलिसी बनाई जाएगी।

बिहार के राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसकी जानकारी कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन द्वारा दी गई। पॉलिसी बनाने पर काफी जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार काफी समय पहले से ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर इस फिल्म सिटी का नाम रखने की मांग की जा रही है।

नई फिल्म नीति बनाने के लिए कला संस्कृति विभाग के द्वारा विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही दूसरे राज्यों के फिल्म नीति का भी अध्ययन किया गया। इस फिल्म सिटी में स्टूडियो से साथ होटल, डॉरमेट्री ऑफिस के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनुमान लगाया जा रह है कि इसके निर्माण के लिए लगभग 142 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व ही इस फिल्म सिटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया।

यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा बिहार में निर्माण होने वाले फाइल सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखने की मांग की गई। वहीं बहुत सारे संस्थानों द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म सिटी के निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। वहीं सीएम को इसके संबंध में पत्र भी लिखा गया था। 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में स्थित एक अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत को मृत पाया गया था।