Connect with us

BIHAR

बिहार में एक और म्यूजियम का निर्माण, इस परिसर में प्रथम शिल्प कला संग्रहालय का हो रहा निर्माण, पढ़े पूरी ख़बर

Published

on

WhatsApp

पटना: बिहार राज्य में एक और संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। यह पटना का प्रथम शिल्प कला म्यूजियम होगा। इस म्यूजियम का निर्माण पटना में स्थित उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान परिसर में किया जा रहा है। इसके निर्माण पर कुल 30 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस म्यूजियम में प्रशासनिक ब्लॉक फैसिलिटी सेंटर और शिल्प कला के लिए विभिन्न भवन मौजूद होंगे। जानकारी के अनुसार शिल्प संस्थान परिसर में बने फैसिलिटी सेंटर को जीविका की तरफ से नए सिरे से एक बार फिर से आरंभ किया जाएगा।

इस म्यूजियम में शिल्प से संबंधित कलाओं का विस्तार रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सेंटर में ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। उन महिलाओं को शिल्प कला के गुण का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके लिए सीएफसी सेंटर में कलाकृतियों को तैयार करने के लिए आधुनिक मशीनों को स्थापित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में बिहार का प्रथम शिल्पकला म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पुराने भवन की संरचना को बिना नुकसान पहुंचाए आधुनिक म्यूजियम बनाया जा रहा है। वहीं संग्रहालय के परिसर में बिहार राज्य की पुरानी लोक कलाएं शिल्प कला को रखा जाएगा। इन कलाओं को प्रदर्शित करने के लिए डिस्पले सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। यह बिहार का प्रथम ऐसा म्यूजियम होगा जहां पर लोक कलाओं को प्रदर्शित करने के लिए डिस्पले सेंटर बनेगा।

इस प्रथम शिल्प कला म्यूजियम का उद्देश्य लोगों ओर शिल्प कला के बीच जुडाव स्थापित करना है। पटना में स्थित उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान परिसर में पटना घाट का भी निर्माण किया गया था। म्यूजियम के निर्माण के लिए एक बार फिर से पटना हाट की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर पटना के लोगों के लिए हाट की शुरुआत की गई थी। उपेंद्र महारथी संस्थान में बने फव्वारे को एक बार फिर से चालू किया जाएगा जिससे इस संस्थान की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करेगा।