Connect with us

BIHAR

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया में किया गया बदलाव, जाने पूरी प्रक्रिया

Published

on

WhatsApp

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं की नियुक्ति से संबंधित नियम में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही इन केंद्रों पर पढ़ रहे बच्चों को दी जाने वाली आहार में भी बदलाव किया जाएगा। आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के अच्छे पोषण के लिए आहार में चिकन बिरयानी के साथ वेज बिरयानी की व्यवस्था की जाएगी। इन केंद्रों में सेविकाओं की नियुक्ति सीधे उनके योग्यता के आधार पर की जाएगी। सेविकाओं की नियुक्ति में मेधा अंक सूची देखा जाएगा और सीधे उसी के आधार पर उनकी बहाली की जायेगी।

दरभंगा में खास बातचीत में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व आम सभा लगाकर आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका की नियुक्ति की जाती थी। इसकी वजह से कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलते थे। इन शिकायतों का निवारण करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में कुछ संशोधन किए गए हैं। मदन सहनी ने जानकारी दी कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका की नियुक्ति में पारदर्शिता के साथ अब सीधे योग्यता और मेधा अंक सूची के आधार पर उनकी नियुक्ति की जाएगी।

सेविकाओं को नियुक्ति के लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों के पोषण आहार में किए गए बदलाव की जानकारी मंत्री सहनी द्वारा दी गई। इस बदलाव के पश्चात बच्चों को वेज बिरियानी के साथ विशेष मौके पर चिकेन बिरियानी भी दिया जाएगा। सप्ताह में सभी दिन बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन दिए जाएंगे। बच्चों को एक ही प्रकार के भोजन देने की वजह से खाने में उनकी रुचि कम हो जाती है। इसके लिए बच्चों को सभी दिन अलग-अलग खाना दिया जाएगा।