Connect with us

BIHAR

बिहार में अभी भी चालू रहेगा ठंड का प्रकोप, पछुआ हवा की वजह से नहीं मिलेगी अभी राहत

Published

on

WhatsApp

बिहार में इस बार काफी ज्यादा ठंड देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना था कि मकर संक्रांति के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगेगी। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है जिससे एक हफ्ते तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है।

पटना: बिहार में बीते दिनों में काफी ठंड बढ़ गई है। लोगों का मानना था कि मकर संक्रांति के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है। बिहार के कई जिलों में बारिश। वहीं नवादा जिले के कुछ क्षेत्र जैसे गोविंदपुर में बर्फ गिरे। जानकारी से पता चलता कि पटना के साथ कुछ अन्य शहर में तापमान में 2–3 डिग्री की कमी होगी। हालांकि धूप निकलने की वजह से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा की वजह से कनकनी अभी जारी रहेगी।

शनिवार की रात पटना का तापमान दो डिग्री कम रहा जिससे अधिक ठंड महसूस हुई। पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जिरादेई(सिवान) प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां कि तापमान 8 डिग्री सेल्सियस थी। और 24.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल का तापमान रहा।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि दो से तीन दिनों तक पटना का मौसम ठंडा रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को रात में अधिक ठंड लगेगी। वहीं विभाग ने बताया की 21 जनवरी को तापमान में वृद्धि होगी जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

शनिवार की रात में पटना में बीते 24 घंटों की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस किया गया और तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। लेकिन मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।