Connect with us

BIHAR

बिहार: मुजफ्फरपुर में होंगे पांच अनुमंडल, जानिए कैसा होगा जिले का नया स्वरूप

Published

on

WhatsApp

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा, व्यापार, उद्योग और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के केंद्र के रूप में है। खबर के अनुसार इन जिले में अब पांच अनुमंडल होंगे। इस जिले के आबादी और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए पांच अनुमंडल की कवायद को तेज कर दिया गया है। नए स्वरूप में इसमें एक सदर अनुमंडल और चार दूसरे अनुमंडल बनाये जाएंगे। इस नए अनुमंडल में भौगोलिक दूरी, क्षेत्रफल और आबादी का ध्यान रखा जाएगा।

काफी जल्द ही इसके प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार के आदेश पर उनके सचिव द्वारा दोनों अनुमंडल के गठन के बजट की मांग अधिकारियों के अलावा राज्य मुख्यालय से की गई है। इसके आधार पर शेष अनुमंडलों के गठन के प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में क्षेत्रफल और आबादी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रखंडों से अनुमंडल गठन की मांग की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसका प्रस्ताव सामान्य प्रशासन और गृह विभाग को भी भेजा जाएगा।

इसके पूर्व मोतीपुर में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। काफी जल्द ही इसकी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा ताकि चीजों को व्यवस्थित किया जा सके। वर्तमान में जिले के सभी 16 प्रखंड के लिए दो अनुमंडल पूर्वी और पश्चिमी ही बनाये गए हैं। जिले में नगर निकायों की संख्या में वृद्धि होकर 10 हो गया है जिसके लिए भी अनुमंडल की संख्या बढ़ाने की तार्किकता बढ़ गई है।

इन अनुमंडल में एक सदर अनुमंडल भी होगा। इसमें मुशहरी, कुढ़नी और बोचहां प्रखंड होंगे। इसकी आबादी 1364408 और क्षेत्रफल 155454.18 हेक्टेयर है। वहीं दूसरे अनुमंडल में साहेबगंज, पारू और मोतीपुर प्रखंड होंगे। इसकी आबादी 1009895 और क्षेत्रफल 196666.34 हेक्टेयर है। तीसरा अनुमंडल में सकरा, मुरौल और बंदरा होंगे जिसकी आबादी 521380 और क्षेत्रफल 88266.01 हेक्टेयर है। चौथे अनुमंडल में कटरा, औराई और गायघाट होगा जिसमें आबादी 795087 और क्षेत्रफल 147533.96 हेक्टेयर है। वहीं पांचवे अनुमंडल में सरैया, मड़वन, कांटी और मीनापुर प्रखंड होंगे जिसकी आबादी 1110292 और क्षेत्रफल 191339.67 हेक्टेयर है।