Connect with us

BIHAR

बिहार बोर्ड द्वारा 31 मार्च को किया जाएगा 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें अपडेट

Published

on

WhatsApp

बिहार बोर्ड के द्वारा इंटर 2022 का परिणाम 16 मार्च 2022 को प्रकाशित किया गया था। इंटर के घोषित परिणाम के बाद छात्रों द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था। हर कोई रिजल्ट को लेकर बिहार बोर्ड के ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल थे।

बिहार बोर्ड द्वारा दिए गए अपडेट में यह कहा गया है कि 10वीं का परिणाम कल 12 बजे घोषित कर दिया जाएगा। ट्विटर और अन्य दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने से संबंधित सूचना दी जा रही है लेकिन यह खबरें गलत है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का अपडेट जानने के लिए छात्रों को ऑफिशियल का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

31 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक 2022 का परिणाम घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 12 बजे तक बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित कर सकती है। 10वीं का परिणाम बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड के द्वारा 10वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में भी छात्रों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। छात्र 10वीं का परिणाम सरकारी रिजल्ट की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर भी 10वीं का रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है। वहीं, बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट चेक करने के लिए फोन नंबर भी जारी किए जा सकते हैं।