Connect with us

BIHAR

बिहार ने सड़क निर्माण में दर्ज की नई रिकॉर्ड, मात्र 98 घंटों में 38 किमी सड़क का किया गया निर्माण

Published

on

WhatsApp

बिहार ने एक नए रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया है। राष्ट्रीय उच्च पथ भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत बिहार के रोहतास जिले में सड़क निर्माण की दिशा में यह रिकॉर्ड बनाया गया है। दरअसल मात्र 98 घंटों में रोहतास के कोचस के पड़रिया से कैमूर जिला के मोहनिया तक 38 किमी सिंगल लेन सड़क का निर्माण कर यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

दरअसल इस सड़क का निर्माण काफी तेजी के साथ आधुनिक तरीके से किया गया। 38 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य को 98 घंटों में पूर्ण कर बिहार ने सम्पूर्ण देश को एक संदेश देने की कोशिश की है। भविष्य में भी ऐसे रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बिहार अग्रसर होगा। इससे पूर्व भारत सरकार के केंद्रीय भू-तल परिवहन विभाग द्वारा 75 किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्य को 105 घंटों में पूर्ण करने का विश्व रिकॉर्ड है। इस सड़क के निर्माण कार्य को अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी द्वारा पूरा किया जा रहा है।

वहीं एनएच–319 का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी जानकारी अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट हेड गणेश कुमार द्वारा दी गई है। इस योजना के अंतर्गत 115 किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्य को दो फेज में पूर्ण किया जा रहा है। इसके प्रथम फेज में आरा से कोचस के पड़रिया तक 54 किमी और दूसरे फेज में पड़रिया से कैमूर के मोहनिया तक 115 किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

तारकोल से कालीकरण के सड़क का निर्माण कार्य पूरे देश में एक तरह का अपना अलग रिकॉर्ड है। इसमें 38 किमी लंबी कालीकरण पीच सड़क के निर्माण कार्य को मात्र 98 घंटों में पूर्ण किया गया है। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के पश्चात अक्टूबर या नवंबर महीने तक बिहार एक नए रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करने की दिशा में अग्रसर होगा। इसके लिए निरंतर कार्य जारी है।