Connect with us

BIHAR

बिहार: दीघा में नए सिक्स लेन पुल बनाने का काम इस साल होगा शुरू, जाने कब तक होगा निर्माण

Published

on

WhatsApp

पटना में गंगा नदी पार उत्तरी बिहार और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाली गांधी सेतु और जेपी सेतु पुल पहले से ही निर्मित है। वहीं खबर के अनुसार एक और नए पुल के निर्माण कार्य की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है और अक्टूबर महीने में इसके निर्माण की शुरुआत होगी। दीघा के जेपी सेतु के समानांतर इस नए सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। विगत दिनों ही केंद्र की टीम के द्वारा इस पुल के निर्माण के संबंध में सर्वे रिपोर्ट को तैयार किया गया था। इसके अनुसार ही दीघा में जेपी सेतु के समानांतर अन्य पुल का निर्माण किया जाएगा।

यह पुल दीघा और सोनपुर के बीच संपर्क स्थापना में अहम योगदान देगा। हालांकि यह केवल सड़क पुल होगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा 4.5 किमी लंबे और 40 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी जानकारी सर्वेक्षण में शामिल अधिकारियों द्वारा दी गई है। इस पुल को जेपी सेतु के पश्चिमी हिस्से के 180 मीटर दूरी पर इस पुल को निर्मित किया जाएगा। कुल 2 हजार 200 करोड़ रूपए की लागत से इस पुल के निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाएगा। इस पुल को साढ़े तीन वर्षों में पूर्ण करने की समय–सीमा निर्धारित की गई है।

पटना में फिलहाल दो ही पुल निर्मित हैं जो पटना और उत्तरी बिहार के बीच संपर्क स्थापित करने का कार्य करती है। इसकी वजह से इन पुलों पर वाहनों का दबाव बढ़ता ही जा रहा है और कभी–कभी जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। इसके निवारण के लिए ही इस नए सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है जो इन दोनों सेतु के विकल्प के रूप में काम करेगा।