Connect with us

BIHAR

बिहार: जमुई के जाबिर अंसारी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, कुरुक्षेत्र में दिखाया अपना हुनर

Published

on

WhatsApp

बिहार: जाबिर अंसारी बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। इन्होने आखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक को हासिल किया। जाबिर ने पटना विश्वविद्यालय की तरफ से इस खेल में भाग लिया था। इस जीत के बाद वह और उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। जाबिर अंसारी जमुई जिले के नक्सल इलाके के झाझा प्रखंड के तुम्बा पहाड़ गांव के रहने वाले हैं। वह पहले भी कई चैंपियनशिप में सफलता हासिल कर चुके हैं।

जाबिर अंसारी पटना विश्वविद्यालय में 2020-23 सत्र के उर्दू विभाग के छात्र हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले आखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में खेलते हुए गुरुवार के दिन 75 किलो के भार वाले खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कुरुक्षेत्र में हो रहे कराटे चैंपियनशिप में देश के 190 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। जाबिर अंसारी दो बार 2018 और 2021 में बिहार सरकार के खेल सम्मान समारोह में सम्मानित हो चुके है।

जाबिर कई बार राज्य से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में खेलते हुए कई बार मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2017 में श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल गेम में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 2015 में नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2021 में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया था। जाबिर साल 2015 से कराटे खेल रहे हैं। जाबिर 2018 में चीन और 2019 में टर्की में आयोजित चैंपियनशिप में खेल चुके हैं। जाबिर के इस सफलता पर जमुई जिले में खुशी का माहौल है। उन लोगो ने जाबिर को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतिम दिन पुरुष के विभिन्न सात वर्गों में हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 50 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक ने स्वर्ण पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब व चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद ने चार पदक हासिल किए हैं। जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दो अलग-अलग किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।