Connect with us

BIHAR

बिहार के 379 माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध होगी दो स्मार्ट क्लास,कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की सहायता से दिया जाएगा प्रशिक्षण

Published

on

WhatsApp

प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निर्णायक कदम उठाया गया है। उन्नयन बिहार प्रोजेक्ट के तहत 2,379 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो स्मार्ट क्लास शुरू किया जाएगा। साथ ही इसके लिए निर्बाध बिजली भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगले वर्ष के जून महीने तल सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास स्थापित के लिए विद्यालय को चयनित कर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा दी गई है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुल 115 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इस राशि के इस्तेमाल के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं। उन स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही इसके लिए पाठ्यक्रम से संबंधित मैटेरियल का साफ्टवेयर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा चयनित स्कूलों में नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इन सुविधाओं में स्मार्ट क्लास के लिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और साफ्टवेयर, सबमर्सिबल पंप, ओवरहेड टैंक, आरओ वाटर प्यूरीफायर और वाटर चिलर शामिल हैं। इसके साथ ही पर्याप्त लैब उपकरण के साथ विज्ञान प्रयोगशाला को सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं
बिजली संरक्षण के लिए एलईडी बल्ब और आधुनिक पंखे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुस्तकालयों के लिए किताबें और खेल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी और पेड़-पौधे रोपण भी किया जाएगा।