Connect with us

BIHAR

बिहार के 12 जिलों में आज बारिश होने की आशंका, रात में होगी तापमान में गिरावट

Published

on

WhatsApp

मंगलवार के दिन झारखंड के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार के उत्तर–पूर्वी और दक्षिणी–पूर्वी हिस्से के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले हैं। वहीं पटना व अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 3–5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। ठंडी हवा से कनकनी बढ़ेगी, लेकिन कोल्ड डे नहीं रहेगा।

सोमवार के दिन सुबह में पटना में कुहासा छाया रहा। दोपहर के बाद धूप देखने को मिला। शाम में थोड़ी बूंदाबांदी हुई जिसके बाद ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को गया, नवादा, जमुई, बांका भभुआ आदि जिलों में 2.6 से 16.2 मिमी बारिश हुई। वहीं छपरा सबसे सर्द रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही पटना का तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार में सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज का रहा जहां तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में भी तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भागलपुर में तापमान में गिरावट देखने को मिला और 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सब में जीरादेई का तापमान सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 24 घंटों में बिहार के अलग–अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। राज्य में प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्रों में शेरघाटी, बोधगया, झाझा, गया, नवादा और रजौली शामिल हैं। छपरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है।