Connect with us

BIHAR

बिहार के हर जिलों में खोला जाएगा टूरिस्टों के लिए पर्यटन केंद्र, दी जायेगी ये जरूरी सहूलियत

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य में पर्यटन हेतु आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द ही पर्यटन केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में एक पर्यटन केंद्र खोलने पर सहमति मिल गई है। इसकी मदद से पर्यटकों को ऑनलाइन सुविधा दी जायेगी। विभाग ने फैसला किया कि पर्यटन केंद्र पूरी तरह कंप्यूटरयुक्त होगा और उसमे दो स्टाफ काम करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, नालंदा, गया, वैशाली, पटना, राजगीर, सासाराम, पावापुरी, मुंगेर, वाल्मीकिनगर सहित अन्य पर्यटन स्थलों के संबंध में वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किया जाएगा।

पटना: बिहार की खूबसूरती को अन्य शहर के लोगों से परिचित कराने के लिए बिहार सरकार कई कदम उठा रही है। बिहार हमेशा से ऐतिहासिक किस्सों का गढ़ रहा है और साथ ही यहां कई ऐसे हिस्से भी हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। इसलिए बिहार आने वाले पर्यटकों के लिए सभी जिलों में एक पर्यटन केंद्र खोले जाएंगे। यह देश–विदेश के पर्यटकों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराएगी। इन केंद्रों में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

साथ ही विभाग की वेबसाइट को हर दिन अपडेट किया जाएगा। साथ ही नालंदा, गया, वैशाली, पटना, राजगीर, सासाराम, पावापुरी, मुंगेर, वाल्मिकीनगर जैसे पर्यटन स्थल से संबंधित चीजें वेबसाइट पर वीडियो के माध्यम से अपलोड किया जायेगा। यह पर्यटन केंद्र पहले से विभिन्न जिलों में मौजूद पर्यटन सूचना केंद्र से अलग होंगे।

पर्यटकों को इन पर्यटक केंद्रों के माध्यम से फ्री वाईफाई, फोन और इंटरकॉम की सुविधा मिलेगी। पर्यटक गाड़ी और गाइड भी यहां से ले सकते हैं। बिहार में कोई भी जगह घूमने की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हर जिले में विभाग व निजी होटलों की जानकारी ले पाएंगे। ऑनलाइन टूर एंड टरेवल्स, रेलवे, एयर और बस टिकट सहित हर सुविधा पर्यटन स्थल पर उपलब्ध होगी। पर्यटन केंद्र से दूसरे जिले पर जाने के लिए वाहन और टूर पैकेज की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पर्यटन केंद्र को स्थानीय पुलिस से जोड़ा जाएगा।