Connect with us

BIHAR

बिहार के सात जिलों के तापमान में काफी वृद्धि, 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया तापमान, गर्मी बढ़ने के आसार

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य के कई जिलों में गर्म हवाएं चलने लगे हैं जिससे लोगों को भी दिक्कत हो रही है। किसी भी जगह में हीटवेव की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब लगातार दो दिनों तक वहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए या सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की वृद्धि हो जाए। बिहार के तापमान में वृद्धि होने से काफी गर्मी महसूस हो रही है। यहां के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल के दिन भी यहां के तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा और ऐसे ही गर्मी के हालात रहेंगे। बिहार के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है।

उन सभी जिले जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया था था उनमें पटना, गया, जमुई, शेखपुरा, नवादा, बांका और बक्सर शामिल हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन बिहार के 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही बिहार के सात जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार के दिन पटना का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान की तुलना में 5 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दो–चार दिनों में तापमान बढ़ेगी और पहले की तरह गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार के दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल और किशनगंज में बारिश हो सकती है।