Connect with us

BIHAR

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का किया गया काम, 4 लाख कर्मियों को प्राप्त होगा लाभ

Published

on

WhatsApp

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को बिहार सरकार द्वारा सौगात दी गई है। इस सौगात में बिहार में कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर 34 प्रतिशत कर दी गई है। सोमवार के दिन सीएम नितीश कुमार जी के अध्यक्षता में राज्य मंत्री मंडल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की मंजूरी दी गई।

महंगाई भत्ते में वृद्धि करने पर मंजूरी मिलने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई। इस बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2022 से 4 लाख से अधिक कर्मचारी के साथ ही 3 लाख 50 हजार से अधिक पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सकेगा। सरकार के इस प्रस्ताव के बाद 1133 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च होगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल द्वारा बिहार के ऑफिसर्स और कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के अनुमान्य रोगों में 8 नए रोगों को भी शामिल कर लिया है।

जिन 8 नए रोगों को अनुमान्य रोगों की सूची में शामिल किया गया है उसमें क्रॉनिक डिजीज, पार्किंसन रोग, रोमेटी गठिया, सोरायसिस लाइकेन प्लानस, पेल्विक इन्फ्लेमेंट्री डिजीज और मस्तिष्क लकवा शामिल हैं।16 मार्च 2022 से सीएम की सहमति पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किया गया था जिसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव द्वारा दी गई। सोमवार के दिन मंत्रीमंडल द्वारा इस प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई।

गृह विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट द्वारा अग्निशाम सेवा के 73 नए वाहनों की खरीदारी की जाएगी। इन 73 नए वाहनों को अग्निशाम सेवा के 107 खराब हुए वाहनों की जगह पर खरीदा जा रहा है। इन 73 नए अग्निशाम सेवा के वाहनों को खरीदने के लिए कुल 43 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जो कुल बजट का 4 प्रतिशत तक हो सकता है।