Connect with us

BIHAR

बिहार के सभी थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध कराया गया टैब, जाने कितने दिनों में कार्य किया जाएगा पूर्ण

Published

on

WhatsApp

ऑनलाइन पासपोर्ट वेरिफिकेशन कार्य को पूर्ण करने के लिए बिहार के 1082 पुलिस थानों में टैब उपलब्ध कराया गया है। एम पासपोर्ट पुलिस एप की सहायता से पुलिस ऑनलाइन माध्यम से पीवीआर दे रही है। ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत करने का उद्देश्य पीवीआर रिपोर्ट निर्गत करने में लगने वाले समय को कम करना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा यह दावा किया गया कि इससे काफी कम समय में पीवीआर रिपोर्ट निर्गत किया जाएगा। पुलिस जांच प्रतिवेदन निर्गत करने में 21 दिन की तुलना में अब 13 दिन का समय लगता है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष मार्च महीने तक पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए प्राप्त हुए 1 लाख 2 हजार 617 आवेदन का निष्पादन किया जा चुका है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बिहार के पुलिस थानों में विगत वर्ष 2021 के मार्च महीने में ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की गई। विगत वर्ष 2021 के मार्च महीने तक मैनुअल रूप में 37 हजार 779 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन किया गया। इसके पश्चात ऑनलाइन माध्यम से लगभग 95 हजार 671 पासपोर्ट का वेरिफिकेशन किया गया। आंकड़ों के अनुसार पुलिस स्तर से साल 2022 के मार्च महीने तक 1 लाख 26 हजार से अधिक आवेदन का निष्पादन किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में पासपोर्ट के लिए 2 लाख 8 हजार 10 आवेदन दर्ज किए गए थे। साथ ही वर्ष 2018 में 2 लाख 5 हजार 748 आवेदन, वर्ष 2019 में 1 लाख 95 हजार 592 आवेदन दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2020 में 1 लाख 22 हजार 502 आवेदन, वर्ष 2021 में 1 लाख 33 हजार 450 आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं साल 2022 के मार्च महीने तक 1 लाख 2 हजार 617 आवेदन प्राप्त किए गए।

पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर लोगों को थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए सबसे अधिक दिक्कत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों में टैब उपलब्ध कराया गया जिससे इस कार्य को गति प्रदान किया जाएगा।