Connect with us

BIHAR

बिहार के रितिक ने अपने हुनर का दिया परिचय, बनाई टीम इंडिया में अपनी जगह

Published

on

WhatsApp

हाजीपुर के रितिक ने अपने हुनर से डेड ओलंपिक में चयनित हुए। एक बार फिर वैशाली के लाल ने इतिहास को दोहराया है। इससे पूर्व प्रमोद भगत ने इसमें सफलता हासिल कर अपने जिले का नाम रौशन किया था। इस बार रितिक ने भी वही कार्य किया है। हाजीपुर के रितिक आनंद ने वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप में दो सिलवर मेडल को अपने नाम किया है।

वैशाली: वर्तमान समय में हमारे देश के युवा में प्रतिभा की कमी नहीं है। इसी बात को साबित किया है हाजीपुर के रहने वाले रितिक आनंद ने। रितिक का चयन 1 मई से 15 मई के बीच ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में किया गया है। इससे पहले हाजीपुर के सुभइ गांव के रहने वाले प्रमोद भगत ने पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनके स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रितिक के चयन होने पर उनके परिवार और वहां के रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल है। रितिक के पिता छोटी से दुकान चलाने का काम करते है।

रितिक के इस उपलब्धि पर उनके शिक्षक भी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षक कहते हैं कि उन्होंने रितिक को उनके बचपन से ही बैडमिंटन की बारीकियों को सीखने का काम किए हैं। डेफ एसोसिएशन दिल्ली के द्वारा ऑल इंडिया ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया था। इस ट्रायल में कई राज्य के खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल दिया। इस ट्रायल में चार लड़के और चार लड़कियों को चयनित किया गया है। इससे पूर्व 2019 में आयोजित वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप में उन्होंने दो सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है।

फिलहाल रितिक आनंद दिल्ली में रहकर ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं उचित संसाधन मौजूद नहीं होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैशाली के दो लड़कों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस सफलता पर कई लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए बढ़ाई भी दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रमोद और रितिक ने पूरी दुनिया में अपने जिला के साथ बिहार का भी नाम रौशन कर दिया है।