Connect with us

BIHAR

बिहार के रितिक आनंद ने ब्राजील में बढ़ाया तिरंगे की शान, बैडमिंटन में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Published

on

WhatsApp

ब्राजील देश में डेड ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इस ओलंपिक में बिहार के रहने वाले रितिक आनंद ने तिरंगे की शान को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही भारत के नाम को भी रौशन किया है। बिहार के रहने वाले रितिक आनंद ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने कठिन मेहनत की अपने जुनून के बदौलत इतने बड़े मंच पर बैडमिंटन के खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस इतनी बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ पूरा देश भी काफी खुश है।

दरअसल ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में अपना लोहा मनवाने वाले रितिक आनंद बिहार राज के हाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने उस मंच पर अपने प्रतियोगी को हराकर को पीछे छोड़ ब्राजील में अपना तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है।

ब्राजील देश में 24वें समर डेफ बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में रितिक आनंद ने प्रथम स्थान हासिल कर भारत को पहला स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा फहराया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम इवेंट में भी पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ब्राजील, चीन, टर्की, फ्रांस को हराने के बाद फाइनल मैच में जापान को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस बड़ी जीत पर उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं।