Connect with us

BIHAR

बिहार के मौसम में बदलाव, पटना और रोहतास सहित कई जगह हुई बारिश

Published

on

WhatsApp

बिहार में फिर से यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पटना के साथ दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। बिहार में नम हवा के प्रभाव से यहां के मौसम ने बदलाव देखने को मिला है। पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में दोपहर के समय बादल छाए रहे व हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही कई जगहों पर बारिश होने से पहले ओले भी गिरे। गुरुवार के दिन पटना के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगडिय़ा जिले के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटों तक बिहार में इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी।

बादल छाए रहने के साथ बिहार के दक्षिण पूर्व, दक्षिण मध्य, उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है जिसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो-अलर्ट जारी किया है। 26 फरवरी के बाद अगले सप्ताह से बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन देखने को मिला।

11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सीतामढ़ी सबसे ठंडा वाला शहर रहा। वहीं 28.7 डिग्री सेल्सियस नवादा का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विद्वानों की मानें तो बिहार में एक ट्रफ रेखा मध्य उत्तरप्रदेश से दक्षिण पूर्व बिहार होकर गुजर रही है जो समुद्र तल से 0.9 किमी पर स्थित है।

बिहार के कई शहरों के तापमान में वृद्धि देखी गई है। पटना का तापमान 13.4 डिग्री से बढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। 11.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस गया का तापमान हो गया। इसके साथ ही भागलपुर, पूर्णिया, मजफ्फरपुर, सुपौल, सबौर जैसे क्षेत्रों के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली है।

पटना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा। वहीं गया का अधिकतम 28.2 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।