Connect with us

BIHAR

बिहार के में दो स्थानों पर रोपवे का किया जाएगा निर्माण, सरकार द्वारा दी गई मंजूरी

Published

on

WhatsApp

मंगलवार के दिन सीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में गया जिला के दो पहाड़ों पर रोपवे के निर्माण पर विचार विमर्श किया जा रहा था जिसके पश्चात इसपर सहमति दे दी गई है। इस बैठक में गया के ढुंगेश्वरी पर्वत पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 16.76 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

इसके साथ ही ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे के निर्माण के लिए 8.67 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। इन दोनों पर्वत पर रोपवे के निर्माण sd गया में पर्यटक घूमने आएंगे। यहां पर्यटन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस रोपवे के निर्माण पर बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा और गया नगर निगम के वार्ड संख्या 49 की पार्षद प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

इसके अतिरिक्त इस बैठक में दस हजार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल देने का निर्णय लिया गया है। ढुंगेश्वरी पर्वत और ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दे दी गई है। इससे गया जिले में पर्यटन क्षेत्र में विकास होगा। इसके लिए उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गया में रोपवे निर्माण पर सहमति मिलने से पर्यटन और धार्मिक नगरी के विकास का काफी विकास होगा।