Connect with us

BIHAR

बिहार के दिहाड़ी मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में होगी वृद्धि, अब हर दिन मिलेंगे इतने पैसे

Published

on

WhatsApp

खबर के अनुसार बिहार के मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी में वृद्धि किया गया है जिसके पश्चात अब उन्हें प्रतिदिन कम–से–कम 366 रुपए दिए जाएंगे। न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ पर्षद द्वारा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि करने की बात कही गई। इस बात पर लोगों द्वारा आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। दो महीने के पश्चात नई दर बिहार में लागू हो जाएगी। इस प्रकार मौजूदा दर से राज्य के तीन करोड़ से अधिक मजदूरों को लगभग 48 रुपए अधिक मिलेंगे।

मजदूरी के मूल वेतन का पुनः निर्धारण पांच वर्षों के अंतराल पर किया जाता है। इसकी जानकारी श्रम संसाधन विभाग द्वारा दी गई है। वर्तमान में बढ़ती मंहगाई को ध्यान में रखते हुए पर्षद द्वारा इस बार मजदूरों के मूल वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।प्रस्ताव के तहत न्यूनतम मजदूरी की मूल दर एवं महंगाई भत्ता को मिला कर उस पर 15 प्रतिशत अतिरक्त आर्थिक लाभ के साथ मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी के नये मूल वेतन का लाभ दिया जाएगा। इसके लागू होने के पश्चात सामान्य कार्य में अकुशल मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि होकर 366 रुपए प्रतिदिन तक हो जाएगा। फिलहाल के लिए यह 318 रूपए है।

विभाग द्वारा उठाए गए इस निर्णायक कदम से राज्य के सभी असंगठित अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और अतिकुशल श्रमिकों को लाभ होगा। मजदूरी की बढ़ी हुई इस दर का फायदा निर्माण श्रमिकों, घरेलू कामगारों, कृषि श्रमिकों के साथ ही 88 नियोंजनों में कार्यरत विभिन्न प्रकार के कामगारों को होगा। काफी जल्द ही
बढ़ी हुई मजदूरी के संबंध में अधिसूचना नियोजकों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ नागरिकों के सुझाव के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर डाला जाएगा। सुझाव प्राप्त होने के पश्चात अंतिम रूप से अधिसूचना जारी की जाएगी।