Connect with us

BIHAR

बिहार के कुछ जिलों में गर्मी से राहत, वहीं कुछ जिलों के तापमान में नहीं होगी गिरावट; राहत के कोई आसार नहीं

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है और बरसात के आसार दिख रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। पटना में तेज हवा चलने की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली है। सोमवार के दिन पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश से लोगों को राहत पहुंची है। सोमवार से बुधवार के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम को लेकर अनुमान लगाया गया है। लेकिन इसमें भी वहां के लोगों को राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विगत 24 घंटों में सुपौल, सीतामढ़ी, नवादा जिले में बारिश हुई है। इसकी जानकारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक कामिनी कुमार द्वारा दी गई। बिहार में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किमी तक है जिसकी रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और वहां के नजदीकी क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है।

बिहार के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश होने के संभावना है। इन क्षेत्रों में बिहार के उत्तरी भाग के कुछ जगह, बांका, भागलपुर, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है। इसके अलावा आने वाले 24 घंटों में बिहार के उत्तरी और दक्षिण पूर्वी भागों के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। इन करक्वनों की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री का गिरावट हो सकता है।