Connect with us

BIHAR

बिहार के इस जिले में बनेगा दूसरा चिड़ियाघर, पटना जू से 136 एकड़ विशाल भूमि में विकसित होगा

Published

on

WhatsApp

अररिया में पटना चिड़ियाघर से 136 एकड़ अधिक भूमि पर बिहार का दूसरा चिड़ियाघर का निर्माण किया जाएगा। यह चिड़ियाघर बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। चिड़ियाघर के लिए बिहार सरकार द्वारा भूमि की मंजूरी दे दी गई है। अररिया जिले के रानीगंज में इस चिड़ियाघर का निर्माण होगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी सीजेडए द्वारा चिड़ियाघर निर्माण के लिए प्रथम चरण की मंजूरी दी गई है। इसकी जानकारी पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई।

इसके पश्चात हॉस्पिटल, क्वारेंटिन रूम, फूड स्टोर, पदाधिकारी भवन के साथ अन्य सुविधाओं के अलावा विजिटर्स को दी जाने वाली सुविधा पर सीजेडए की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजा दिया गया है।सीजेडए की ओर से जून महीने में इस रिपोर्ट पर सहमति मिल जाएगी। लगभग 289 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण होगा और वर्ष 2023 के दिसंबर महीने तक इसके निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है। 2022-23 वित्तीय वर्ष में चिड़ियाघर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

अररिया जिले के रानीगंज क्षेत्र में 289 एकड़ भूमि जंगल के रूप में विकसित हुआ है। इस क्षेत्र के मध्य में लगभग ढाई एकड़ भूमि में एक तलब भी मौजूद है। इस तलब के चारों तरफ से जंगल है और तालाब के बीच में दो टापू भी हैं। चिड़ियाघर के निर्माण होने के पश्चात इस तालाब में पर्यटकों को बोटिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें लगभग 12 से 16 बोट चलाया जाएगा।

क्षेत्रफल की बात करे तो पटना की तुलना में अररिया का चिड़ियाघर अधिक विशाल होगा। वहीं जानवरों की बात करें तो पटना चिड़ियाघर देश को सात चिड़ियाघरों में शामिल है। पटना जू कुल 153 एकड़ भूमि में विकसित है। उसकी तुलना में अररिया में होने वाले चिड़ियाघर के निर्माण के लिए 289 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है। दोनों को तुलना में अररिया में चिड़ियाघर का दायरा 136 एकड़ अधिक होगा।

इससे जानवरों की अदला-बदली करने में सुविधा होगी।
वैसे देश के अधिकांश राज्य में दो से तीन चिड़ियाघर हैं।
वर्तमान में बिहार के पटना में एक चिड़ियाघर के राजगीर में जू सफारी है। अररिया जिले में चिड़ियाघर बनने के बाद बिहार में दो चिड़ियाघर हो जाएंगे। इसकी सहायता से जानवरों की अदला-बदली करने में भी काफी सुविधा होगी। चिड़ियाघर के निर्माण के लिए रानीगंज वृक्ष वाटिका की बाउंड्री कर दी गई है। बाउंड्री के अंदर फिलहाल 15 हिरण हैं। इसके साथ ही वहां विभिन्न प्रजाति के पेड़ हैं।