Connect with us

BIHAR

बिहार के इस जिले में नगर विकास आवास विभाग द्वारा बिहार के सबसे महंगे पुल का हो रहा निर्माण

Published

on

WhatsApp

नगर विकास विभाग द्वारा दरभंगा जिले के लोगों के लिए बिहार के सबसे महंगे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास आवास विभाग मंत्री तरकिशोर प्रसाद द्वारा दी गई है। यह बिहार का प्रथम पुल होगा जिसपर 14 करोड़ 24 लाख रूपए खर्च किया जाएगा। इस पुल के निर्माण के पश्चात भागलपुर के लोगों को काफी लाभ प्राप्त होगा और साथ ही भारी वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
इस पुल का निर्माण दरभंगा महाराज के काल में किया गया था। रविवार के दिन भागलपुर के शुभंकरपुर में महाराजी पुल के निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में
उन्होंने ये बातें बताई।

इस पुल के निर्माण के लिए दरभंगा के विधायक सह विधानसभा में सत्ताधारी दल के सचेतक संजय सरावगी द्वारा काफी अधिक समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वहीं स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा इस पुल के निर्माण के लिए दिल्ली से लगातार बात कर रहे थे। इस पुल के निर्माण के लिए इन दोनों ने प्रयास किए जिसके फलस्वरूप दरभंगा के लोगों के लिए इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। संबोधन से पूर्व स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, मिश्रीलाल यादव और विधान पार्षद हरि सहनी के साथ श्री प्रसाद द्वारा पुल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि और नगर आयुक्त कुमार गौरव द्वारा उप मुख्यमंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया।

इस पुल के निर्माण के पश्चात भागलपुर से होकर निकलने वाली बागमती नदी के पश्चिमी भाग की बड़ी जनसंख्या को राहत प्राप्त होगा। वहीं रत्नोपट्टी, शुभंकरपुर, चतरिया, तरौनी क्षेत्र के लगभग 50 हजार से अधिक लोग इस पुल के निर्माण से बेहद खुश हैं। इस बात की जानकारी नगर विधायक संजय सरावगी द्वारा दी गई है। लोगों द्वारा की गई मांगों पर विगत कई वर्षों से विधानसभा में महाराजी पुल निर्माण के मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा और यह प्रयास सफल है।