Connect with us

BIHAR

बिहार के इस जिले में काफी जल्द तीसरे पशु आहार कारखाने की होगी शुरुआत, पढ़े पूरी ख़बर

Published

on

WhatsApp

काफी जल्द खगड़िया जिले के महेशखूंट में एनएच चौराहे के नजदीक पशु आहार कारखाने की शुरुआत की जाएगी। यह कारखाना बिहार का तीसरा सबसे बड़ा पशु आहार कारखाना होगा। अंदेशा है कि पशु आहार कारखाने की शुरुआत अगस्त महीने तक हो जाए। इस कारखाने के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। यह कारखाना यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर को प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। पशु आहार कारखाना का निर्माण कोनफोर्ट, पटना द्वारा कराया जा रहा है। परंतु यह पशु कारखाना बरौनी डेयरी के अधीन है।

महेशखूंट एनएच–31 के किनारे पशु आहार कारखाना का निर्माण किया जा रहा है। इस कारखाने से मक्के का उत्पादन करने वाले किसानों को काफी लाभ होगा। खबर के अनुसार केवल पटना और मुजफ्फरपुर जिले में पशु आहार कारखाना मौजूद है। बिहार का तीसरा सबसे बड़ा पशु आहार कारखाना का निर्माण खगड़िया में किया जा रहा है।

खगड़िया जिले में बिहार के तीसरे सबसे बड़े पशु आहार कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। इस कारखाने को स्वचालित मशीन से लैस किया जा रहा है। इस कारखाने से प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन किया जाएगा। फिलहाल के लिए पटना और मुजफ्फरपुर की फैक्ट्री से कोसी और सीमांचल क्षेत्र के पशुपालकों को सुधा दाना उपलब्ध कराया जा रहा है। खगड़िया जिले के महेशखूंट में इस कारखाने की शुरुआत की जा रही है। इस कारखाने से उत्पादित दाना को खगड़िया के अतिरिक्त सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय, भागलपुर, पटना के बाढ़ अनुमंडल, समस्तीपुर आदि जिले में भेजा जाएगा। यहां किसानों को सस्ते दर पर पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस कारखाने में पशु आहार उत्पादन के लिए प्रतिदिन 45 मीट्रिक टन मक्के की जरूरत होगी।

महेशखूंट चौराहे पर स्थित बरौनी सुधा डेयरी की प्रस्तावित जमीन पर पशु आहार कारखाने को तैयार किया जा रहा है। इस कारखाने का शिलान्यास 28 जनवरी 2019 के दिन पटना से रिमोट के माध्यम से सीएम नितीश कुमार के द्वारा किया गया था। इस कारखाने की शुरुआत होने के पश्चात 500 से अधिक लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। वहीं किसानों को मक्का का उचित मूल्य मिल सकेगा।