Connect with us

BIHAR

बिहार के इस जिले के 75 स्थानों पर अमृत सरोवर का होगा विकास, कार्य के लिए जगह चिन्हित

Published

on

WhatsApp

बिहार के दरभंगा जिले में कुल 75 स्थानों पर अमृत सरोवर के विकास का कार्य किया जाना है जिसके लिए जगह चिन्हित भी हो गया है। सरोवर के विकास का कार्य काफी तीव्र गति से हो रहा है। अमृत सरोवर के पोर्टल पर 29 स्थलों की प्रविष्टि भी की गई है। वहीं बुधवार के दिन डीएम राजीव रौशन और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में अमृत सरोवर मिशन के बारे में जानकारी दी गई। इस ऑनलाइन बैठक में एनआइसी से डीएम के साथ उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता और अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद थे।

जल बचाव के साथ लोगों की सुविधा के लिए हर जिले के 75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा दी गई है। न्यूनतम एक एकड़ की भूमि पर सरोवर का निर्माण किया जाना है जिसकी गहराई 10 फीट रखी होगी। लोगों को सरोवर के किनारे भ्रमण के लिए इसका चौड़ीकरण भी किया जाएगा। सरोवर के किनारे वृक्ष रोपण भी किया जाना है जो सरोवर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेगा।

डीएम ने उप विकास आयुक्त और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर पोर्टल पर 29 स्थलों की प्रविष्टि की जा चुकी है। साथ ही उसके विकास के लिए डीपीआर तैयार कर कार्य शुरू करने को कहा गया। चिन्हित तालाबों में मौजूद पानी को निकालकर गाद हटाया जाएगा। वहीं इसकी देखभाल के लिए पंचायत स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा। वहीं अमृत सरोवर के शिलापट्ट पर सदस्यों के नाम के साथ सरोवर निर्माण में आर्थिक या श्रम योगदान देने वालों का नाम लिखा जाएगा। सरोवर से सिंचाई, मत्स्य पालन या मखाना के उत्पादन के दृष्टिकोण से इसका निर्माण होगा। सरोवर के निर्माण में कुछ बातों का ध्यान रखा जायेगा जिसमें सरोवर के अंदर का ढाल 45 डिग्री से अधिक नहीं हो, ऊपरी हिस्से में 30 फीट की चौड़ाई में मिट्टीकरण का कार्य, जिग–जैग वे में वृक्षारोपण करना शामिल है। सात ही उन वृक्ष के नीचे बैठने के लिए बेंच लगाए जायेंगे।

कार्य प्रारंभ करने के समय स्वतंत्रता सेनानी, शहीद के स्वजन, पद्म श्री व पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। कार्य आरंभ होने के समय पदयात्रा और समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।