Connect with us

BIHAR

बिहार के इन 8 जिलों में 15 आरओबी का होगा निर्माण, मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की गई घोषणा

Published

on

WhatsApp

बिहार में 17 आरओबी का निर्माण किया जा रहा है जिसपर लगभग 12 सौ करोड़ रूपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने 700 करोड़ के खर्च से 8 जिलों में 15 आरओबी के निर्माण करने की घोषणा की। इसमें से 4 आरओबी को दरभंगा में तैयार किया जाएगा। लहेरियासराय-दरभंगा, दरभंगा से मुहम्मदपुर में दो आरओबी और थलवारा से लहेरियासराय में एक आरओबी का निर्माण किया जाएगा। समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय से नासिरगंज, पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी कोर्ट से बापूधाम, मुजफ्फरपुर जिले में कपरपुरा से कांटी और मोतीपुर से महवल स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पश्चिम चंपारण जिले में सुगौली से मंझौलिया और मंझौलिया से बेतिया स्टेशन के बीच आरओबी का निर्माण किया जाएगा।

सीएम नितीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस दौरान उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पीएचइडी मंत्री रामप्रीत पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद रामकृपाल यादव, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अजय मंडल, गोपालजी ठाकुर आदि मंत्री भी उपस्थित थे।

बिहार में कई योजनाओं कर कार्य किया जा रहा है तो कई योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। इनमें से उमगांव से कलुआही तक एनएच–227 एल, साहरघाट से रहिका तक एनएच–227, रहिका से रामपट्टी तक एनएच–527 ए और विदेश्वर स्थान से भेजा तक एनएच–527 ए का निर्माण किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 88. 65 किमी होगी जिसपर 1614 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। एनएच-2 के औरंगाबाद से झारखंड बोर्डर खंड तक के 6-लेन मानक संरचना के अनुरूप कुल 69.53 किमी परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा जिसपर 1508 करेाड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गोपालगंज में एनएच-27 के फ्लाई ओवर एलिवेटेड 4-लेन परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा जिसपर 185 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। बेगूसराय में फोरलेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर के सड़क परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इसकी लंबाई 4.23 किमी होगी जिसपर 256 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।