Connect with us

BIHAR

बिहार के इन जिलों में सहजन की खेती के लिए किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार देने का सरकार ने किया फैसला

Published

on

WhatsApp

सहजन के पत्ते में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए 100 एकड़ में सहजन की खेती कराने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। औषधीय गुणों से भरपूर सहजन के पत्ते का पाउडर अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा। हरित सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन संघ सहजन के पत्ते की प्रोसेसिंग कर पाउडर बनाएगी।

संघ के अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि पटना, नालंदा, समस्तीपुर सहित वैशाली में किसानों द्वारा सहजन की खेती कराई जाएगी। साथ ही किसानों को प्रति एकड़ सहजन की खेती पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। सहजन के पत्ते से बने पाउडर खरीदने के लिए एक कंपनी से एमओयू होने वाला है। एमओयू होते ही सहजन के पत्ते का पाउडर बनाकर यूरोपीय देशों में भेजा जाएगा। 

संघ के अध्यक्ष मनोज मेहता ने बताया कि सहजन के पत्ते से बनेपाउडर की मांग यूरोपीय देशों में काफी ज्यादा है। हमारे ही देश में सहजन के पत्ते का पाउडर 800 रुपए किलो बिकता है। वहीं यूरोपीय देशों में इसकी कीमत तीन गुना अधिक है। इसकी खेती करने से किसानों का आय बढ़ेगा। इसके साथ विदेशों तक बिहार की पहचान बनेगी। मनोज मेहता ने कहा कि बिहार में सहजन की खेती के साथ सहजन के कितने पेड़ हैं, इसका भी सर्वे किया जायेगा।