Connect with us

BIHAR

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में जल्द होगी शिक्षक–कर्मियों की होगी नियुक्ति, CM नितीश कुमार द्वारा भवनों का किया गया उद्घाटन

Published

on

WhatsApp

जानकारी के अनुसार काफी जल्द ही बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही निर्मित संस्थान में तीव्र गति से बहाली करने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिया गया। आवश्यक संसादाहों की व्यवस्था करें। सीएम द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के 17 भवनों का उद्घाटन किया गया जिसपर 893.60 करोड़ रूपए खर्च किए गए। साथ ही उनके द्वारा 5 भवनों का शिलान्यास किया गया जिसपर 193.67 करोड़ रूपए खर्च हुए। इन कार्यों के पश्चात बुधवार के दिन सीएम एक अणे मार्ग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना संबोधन दे रहे थे।

सीएम ने कहा कि किसी भी चीज का निर्माण कर अच्छी तरह से उसकी देखरेख भी की जाएगी। साथ ही सभी संस्थान का ठीक से देखरेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कई उत्कृष्ट भवनों का निर्माण कराया गया है जिसमें सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, बिहार संग्रहालय और सरदार पटेल भवन का निर्माण शामिल है।

वहीं पटना में बापू टावर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें महात्मा गांधी से संबंधित सारी जानकारी होगी। बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र का भी निर्माण किया गया है। वहीं पटना में साइंस सिटी के निर्माण का निर्णय लिया गया है जिसका नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा दरभंगा जिले में तारामंडल का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही वैशाली में बुद्घ सम्यक दर्शन संग्रहालय और राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल एकेडमी का निर्माण कराया जा रहा है।

इंजीनियरिंग और मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना कर जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी सीएम द्वारा दी गई। बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन का निर्माण हो रहा है। अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक शेष कार्य को भी पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं लड़कियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में न्यूनतम 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है।

सीएम द्वारा काफी जगह नवनिर्मित भवनों का सर्वे किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलियों और भवनों का बेहतर ढंग से निर्माण किया गया है। साथ ही विभाग को निर्मित भवनों और सड़कों के रखरखाव का निर्देश दिया गया। इस कार्य के लिए इंजीनियर और कर्मचारियों की बहाली जरूरत के हिसाब से की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र, छात्रा के साथ शिक्षक भी अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करे जिससे बिहार का भी विकास हो।