Connect with us

BIHAR

बिहार और झारखंड के बीच बेहतर सड़क संपर्कता के लिए 31.24 करोड़ के फोरलेन पुल का होगा निर्माण

Published

on

WhatsApp

बिहार और झारखंड के बीच बेहतर सड़क संपर्कता के लिए भागलपुर–गोड्डा मार्ग पर पंजवारा के नजदीक चीर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। टेंडर फाइनल होते ही नवंबर महीने से निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। बेगूसराय की हरि कंस्ट्रक्शन एंड एसोसिएट को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके निर्माण के लिए वर्ष 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस पुल के निर्माण के लिए 31.24 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है।

शनिवार के दिन एनएच विभाग से चयनित एजेंसी को सिक्युरिटी के पैसे जमा करने के संबंध में पत्र की प्राप्ति हुई है। एनएच विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुल की लंबाई 220 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होगी। पुल के दोनों तरफ एक मीटर चौड़े फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। इस पुल का निर्माण नवंबर महीने में शुरू होगा।

चयनित एजेंसी द्वारा इसके निर्माण को 18 से 20 महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया जा रहा है। इस दिशा में एजेंसी द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 59 वर्ष पुराने जर्जर पुल को ध्वस्त कर फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के निर्माण से पूर्व डायवर्सन का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान समय में बिहार और झारखंड के इस पुल से 20 से 25 हजार वाहनों का परिचालन किया जाता है। अधिक दवाब की वजह से यह पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इस पुल के निर्माण के पश्चात बिहार और झारखंंड आने जाने का मार्ग बेहतर हो जाएगा।

छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग की वजह से सोमवार के दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल का आउटडोर विभाग बंद रहेगा। इंटर्न निखिल स‍िंह ने कहा कि कई बार सरकार ने छात्रवृत्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया गया लेकिन बढ़ाई नहीं गई। छात्र कई बार छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग शांतिपूर्वक कर चुके हैैं। सोमवार की हड़ताल में जूनियर चिकित्सक भी सहयोग करेंगे।