Connect with us

BIHAR

बिहार उत्पादित शुगर फ्री आम काफी चर्चित, पकने से पहले 16 बार बदलता है रंग, पढ़े पूरी ख़बर

Published

on

WhatsApp

आम को फलों का राजा कहा जाता है जो गर्मी के मौसम में आता है। इसका स्वाद हर इंसान को अच्छा लगता है। वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के आम मौजूद हैं। परंतु आम काफी मीठा होने की वजह से शुगर के मरीजों के लिए दिक्कत की बात है। वहीं बिहार के किसानों द्वारा शुगर फ्री आम की उपज की जा रही है। इस शुगर फ्री आम का आनंद शुगर मरीज उठा सकते हैं। मुजफ्फरपुर के किसान भूषण सिंह के बगीचे में हो रहे आम की उपज वर्तमान समय में काफी चर्चित है। इस आम का रंग और आकार सामान्य आमों से अलग है। उनके बगीचे में शुगर फ्री आम की उपज हो रही है जिसका नाम अमेरिकन ब्यूटी है।

मुजफ्फरपुर के एक किसान ने अपने बगीचे में शुगर फ्री आम के पेड़ लगाए। इनका नाम भूषण कुमार है। इन्होंने पश्चिम बंगाल से इस किस्म के आम के पौधे को लाकर छह वर्ष पूर्व अपने बगीचे में लगाया। दो वर्ष पूर्व इन पेड़ों में फल लगने शुरू हुए। वह कहते हैं कि यह आम पकने तक 16 बार अपने रंग को बदलता है परंतु इसका मंजर और दाना अन्य आमों की तरह समान ही होता है।

भूषण बताते हैं कि यह आम पांच महीने के अंतराल में तैयार हो जाता है। यह आम जुलाई के महीने में पक कर तैयार हो जाएगा जिसका वजन लगभग 500 ग्राम तक होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आम शुगर फ्री है। इसी वजह से अन्य आम की किस्म की तुलना में इस आम की मिठास कम है। परंतु इसका स्वाद बहुत ही अच्छा है।

भूषण सिंह द्वारा अपने बगीचे में शुगर फ्री आम के पेड़ लगाने के पश्चात यह काफी चर्चित हुई। इसके फलस्वरूप इस किस्म के आम के पेड़ की मांग में वृद्धि हुई है। वह कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति इस आम को देखता है वह एक बार इसके पौधे की मांग जरूर करता है। परंतु बिहार में फिलहाल के लिए इस किस्म के आम की नर्सरी मौजूद नहीं है। वर्तमान में इसकी मांग को देखते हुए इसकी नर्सरी बनाने के दिशा में काम किया जा रहा है।