Connect with us

BIHAR

बांका में पर्यटकों को मिलेगा ओढ़नी डैम में बोटिंग एवं हाईटेक पार्क का आनंद, 9 लाख के बजट से हाईटेक पार्क का हो रहा निर्माण

Published

on

WhatsApp

बिहार में पर्यटक क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए कई कार्य किए गए हैं। इसी बीच बांका जिले में प्रमुख पिकनिक स्पाॅट में से एक ओढ़नी डैम में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था की जा रही है जिससे पर्यटक बोटिंग के साथ पार्क आदि का भी आनंद ले सकेंगे। दरअसल वहां हाईटेक पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 9 लाख रूपए का बजट तैयार किया गया है। इस कार्य को मनरेगा की ओर से कराया जा रहा है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

पर्यटन के क्षेत्र में बांका जिला अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। विगत कुछ दिनों में बांका जिले में मौजूद दो प्रमुख पर्यटक स्थन मंदार पर्वत और ओढ़नी डैम पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। मंदार पर्वत पर रोपवे ट्रॉली सिस्टम की शुरुआत होने के पश्चात यहां पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ओढ़नी डैम को भी पर्यटन हेतु विकसित किया जा रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत ओढ़नी डैम पर हाईटेक पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए 9 लाख रूपए का बजट तैयार किया गया है। इस पार्क में पर्यटकों के बैठने की सुविधा के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए फॉण्टेन भी लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त पार्क में कई अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बच्चों के लिए झूला आदि को लगाया जा रहा है। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। ओढ़नी डैम के विकास के पश्चात से यहां राज्य के विभिन्न जिलों के पर्यटकों के आने की शुरुआत हुई है। यहां पर भागलपुर और नजदीकी जिलों के अतिरिक्त झारखंड और बंगाल के पर्यटक भी यहां आते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से ओढ़नी डैम को और विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।