Connect with us

MOTIVATIONAL

फौजी बनने में हुए असफल, शुरू किया 30 एकड़ में मछली पालन, कमा रहे सालाना 15 लाख रुपए

Published

on

WhatsApp

खेती से बिजनेस का सफर आसान नहीं होता है। वहीं गोपालगंज के विनोद सिंह ने मछली पालन की वजह से सफल उद्यमी के रूप में यह कर दिखाया है। वह 30 एकड़ जमीन में मछली पालन करके सालाना 15 लाख की कमाई कर रहे हैं।

विनोद सिंह एक समय में आर्मी में जाना चाहते थे। कई बार कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो पाए। फिर उन्होंने सोच लिया कि वे खेती करेंगे। विनोद सिंह सनाह गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार से होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनकी चार बहनें भी हैं। पिता के साथ ही वे खेती करने लगे। उनके गांव के ही दोस्त अवधेश सिंह मछली पालन की ओर बढ़ने का फैसला किया।

मछली कारोबार में उन्हें फायदा हुआ तो कुछ जमीन लीज पर ले लिया। मछली पालन के लिए ट्रेनिंग ली। वे आस-पास के किसानों को भी मछली पालन के लिए प्रेरित करने लगे। गोपालगंज जिले के करीब 150 किसानों को वे मछली पालन के लिए सलाह देते हैं। साथ ही दूसरे जिलों से भी लोग जानकारी लेने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। आमदनी से उन्होंने जमीन खरीदनी शुरू कर दी। वे अभी 30 एकड़ जमीन पर मछली पालन करते हैं। जिसमे से 15 एकड़ खुद की जमीन है और करीब 15 एकड़ खुद की जमीन पर मछली पालन करते हैं और15 एकड़ अभी भी लीज पर लिए हुए हैं।

विनोद सिंह ने बताया कि मछली पालन से ही उनका परिवार चल रहा है। वे कहते हैं कि चार बहनों की शादियां भी मछली पालन से ही संभव हो सका। उन्होंने बताया कि साल 2009 से मछली व्यवसाय की रफ्तार काफी तेज हो गई है। वे पानी का समय-समय पर पीएच जांच करने की सलाह देते हैं। निश्चित दायरे के अनुसार मछली को रखना चाहिए। मछलियों को दाना खिलाने का तरीके के बारे में बताते हैं। समय समय पर दवा का उपयोग करें।

मछली के व्यापार से विनोद सिंह लोकप्रिय होकर मुखिया भी बन गए। अपने ही दो चार मित्रों के साथ ही वे लोगों से वोट मांगने जाते थे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 438 वोट से पराजित कर दिया था। हालांकि, 2006 में सुरक्षित सीट होने के कारण फिर चुनाव नहीं लड़ें।