Connect with us

BIHAR

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बक्सर-हैदरिया फोरलेन बीच संपर्क स्थापित, पटना से दिल्ली तक आवागमन में सुविधा

Published

on

WhatsApp

बिहार में मुजफ्फरपुर-बरौनी, मोकामा-मुंगेर और बक्सर-हैदरिया फोरलेन एनएच के निर्माण की तैयारी की जा रही है। इन सड़कों के निर्माण के पश्चात यातायात क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी और पटना तक आने में कम समय व्यतीत होगा। मुजफ्फरपुर-बरौनी के बीच मौजूद टू-लेन वाले एनएच-122 की चौड़ाई में वृद्धि कर 116.23 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इस फोरलेन सड़क के डीपीआर और एलाइनमेंट को तैयार किया गया है जिसपर लगभग 3337 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा मुख्यालय को भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसपर सहमति मिलते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस सड़क के हैदरिया में निर्माण हो रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

बिहार राज्य के पटना शहर से बक्सर तक फोरलेन नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस एनएच की लंबाई लगभग 125 किमी है। इस दोनों सड़कों पर आवागमन की शुरुआत के बाद पटना से बक्सर-हैदरिया से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली आवाजाही में आसानी होगी।

विगत दिनों ही बक्सर से हैदरिया तक फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अनुमति दी गई थी। इस सड़क की लंबाई लगभग 22.66 किमी है जिसके निर्माण के लिए 1769 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के डीपीआर को तैयार किया जा चुका है जिसपर केंद्र द्वारा सहमति मिलने के बाद इसी वर्ष सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

इससे पूर्व मोकामा–मुंगेर सड़क दो लेन की थी जिसकी लंबाई 96 किमी है। इसमें परिवर्तन कर इसे फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा जिसपर लगभग 4286 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस सड़क के निर्माण के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण कार्य की शुरुआत होगी। इसके डीपीआर को भी तैयार किया जा चुका है। जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया जाएगा। मोकामा से मनोहरपुर होकर लखीसराय के दक्षिण से मुंगेर तक इस फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण के पश्चात बक्सर से पटना-मोकामा-मुंगेर होकर भागलपुर मिर्जाचौकी तक यात्रा करना आसान हो जाएगा।