Connect with us

BIHAR

पटना में 8 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Published

on

WhatsApp

बिहार में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। राजधानी और गया में सबसे ज्यादा ठंड की मार पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। धूप न निकलने से राजधानी के लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए आठवीं वर्ग तक के सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को ठंड की स्थिति देखते हुए 8 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। आज यानी 2 जनवरी सोमवार से यह लागू रहेगा। 8 जनवरी के बाद अगर मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यालय खोलने पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि ठंड बढ़ गई है। तापमान में कमी होने से सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए सोमवार से पटना के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जा रहा है। डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को आदेश को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। 9 जनवरी रविवार है। ऐसे में मौसम में सुधार रहता है तो 10 जनवरी से आठवीं तक की क्लास पुन: खोल दिया जाएगा।

बता दें कि ठंड की स्थिति को देखते हुए 20 दिसंबर को पटना के स्टूडेंट्स को राहत दी गई थी। स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया गया था। डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर विद्यालयों का समय सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक करने का आदेश दिया था। 21 दिसंबर से इसको लागू किया गया था।