Connect with us

BIHAR

पटना में 7 डिग्री तो गया में 5 डिग्री तक गिरा तापमान, मौसम विभाग ने इन 11 जिलों में ठंड को लेकर दी चेतावनी

Published

on

WhatsApp

पिछले कुछ दिनों में तापमान में काफ़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से तापमान 7 डिग्री पहुंच गया। इस ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। इस ठंड को देखते हुए पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा सहित 11 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। और साथ में सावधानी बरतने को भी कहा गया है।

पटना. बिहार में गिरते तापमान के कारण कनकनी बढ़ गई है। बिहार के साथ साथ अन्य जिलों में भी ठंड काफी बढ़ती जा रही है। विगत समय में पश्चिमी हवा चलने के कारण अधिकतर जगहों पर तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं गया में लगभग 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान और पटना में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में
11 जिलों में शीतलहर और कोल्ड–डे का अनुमान है। जिसकी वजह से औरंगाबाद, गया, नवादा, बक्सर, भभुआ, कैमूर में शीतलहर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है और वहीं पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, और दरभंगा में कोल्ड डे जारी किया गया है।

अगले दो दिन बिहार में ठंड के क्या रहेंगे हालत


मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिमी हवाओं की रफ्तार में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी। साथ ही सभी जिलों में कुहासा देखने को भी मिल सकता है। बिहार में फिलहाल अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री बताया जा रहा है। बिहार के उत्तरी भाग में काफी ठंड देखने को मिल सकती है।

ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत


बिहार में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है जिसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग की जानकारी के बाद कई जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया और वहां के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई। लोगों से कहा गया कि वे जब भी बहा निकले तो गरम कपड़े पहने और कान और गले को अच्छी तरह से ढक कर रखे। अगर आप यातायात का प्रयोग कर रहे हैं तो हेड लाइट जली रखे, ओवर टेक से बचे और काम रफ्तार में ही गाड़ी चलाए।